
जमशेदपुर : कोल्हान का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल है. यह अस्पताल आये दिन विवादों में रहता है. ताजा मामला अस्पताल की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले होमगार्ड जवानों का है. जहां पिछले 6 महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज जवानों ने आज जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. साथ ही इन्होंने साफ कर दिया है कि अगर जल्द ही इनका बकाया वेतन इन्हें नहीं दिया जाता है, तो आगे वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. इस दौरान इन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी जिले के उपायुक्त को सौंपा है. इन्होंने बताया कि अस्पताल की सुरक्षा के लिए 47 जवानों का पूर्व में पदस्थापन था, मगर आज घटा दिया गया है बावजूद इसके जो जवान तैनात हैं उन्हें छः महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा है, जिससे जवानों की माली हालत खराब हो चली है. इन्होंने साफ कर दिया है कि जल्द ही अगर बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा.







