
बहरागोड़ा : प्रखंड मुख्यालय में आज प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री राजेश कुमार साहू की अध्यक्षता में मनरेगा से संचालित योजनाओं का पंचायतवार समीक्षा किया गया। मनरेगा में मानव दिवस का सृजन, संचालित योजनाओं का रोजगार सेवकों से समीक्षा किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास के निर्माण कार्य का पंचायतवार समीक्षा किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा लंबित आवासों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में पंचायत सचिव, जनसेवक, रोजगार सेवक, प्रखंड समन्वयक (प्रधानमंत्री आवास) तथा अन्य उपस्थित थे।














