
जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े औद्योगिक और व्यवसायिक संस्था सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से बजट के बाद के हालात की समीक्षा को लेकर विशेष बैठक बुलायी गयी. इसमें विशेषज्ञ के तौर पर असीम प्रकाश और अनुज कुमार मौजूद थे. इसमें विस्तार से पूरे बजट पर चर्चा की गयी, जिसमें डायरेक्टर और इनडायरेक्ट टैक्स के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी और बताया गया कि क्या बदलाव किया गया है.
नये बजट को चूंकि 31 मार्च के बाद से लागू किया जाना है, इस कारण सभी को बजट की बारीकियों की पूरी जानकारी हो, इसके लिए भी सबको तमाम जानकारी दी गयी. इस दौरान सवाल जवाब का सेशन आयोजित किया गया, जिसमें तमाम जानकारी सबकी जिज्ञासा को शांत किया गया. इस कार्यक्रम का उदघाटन सिंहभूम चेंबर के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया, दिनेश चौधरी, मानव केडिया, विजय आनंद मूनका, राजीव कुमार समेत कई अन्य लोग मौजूद थे.

सिंहभूम चेंबर की ओर से हर साल इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें काफी संख्या में व्यापारी और उद्यमी भाग लेते है. कार्यक्रम को सफल बनाने में काफी संख्या में लोग लगे हुए है.



