
चाकुलिया : प्रखंड की सरडीहा पंचायत के रूपुषकुंडी गांव निवासी अरुण नायक पिछले कई माह से अज्ञात बीमारी की चपेट में आकर बिस्तर पर पड़े हैं. वह अपना इलाज आर्थिक कमी के कारण नहीं करा पा रहे हैं. सूचना पाकर विधायक समीर महंती गांव पहुंचे और अरुण नायक से मिलकर उनसे उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. विधायक ने तत्काल उन्हें नकद राशि देकर आर्थिक सहयोग किया. विधायक ने दूरभाष पर सिविल सर्जन से भी बात की और अरुण नायक का बेहतर इलाज करवाने की बात कही है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







