
रांची : झारखंड में चार संदिग्ध मरीजों का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिया है. रांची के रिम्स में चारों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. हालांकि, कोरोना वायरस है ही, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है. इसकी पुष्टि के लिए उनके ब्लड सैंपल लिये गये है, जिसको कोलकाता भेजा जायेगा. इसमें से तीन ऐसे लोग है, जो जर्मनी से लौटे है जबकि एक बुजुर्ग है, जो सऊदी अरब से लौटे है. उनका भी सैंपल लिया गया है. इससे पहले भी कई लोगों का सैंपल लिया गया है, लेकिन किसी तरह कहीं से भी झारखंड में कोरोना वायरस का एक भी मरीज नहीं मिला है. रिम्स में ही इलाज कराया गया है. बताया जाता है कि चारों लोग विदेश से लौटे है, जिसमें से दो लोगों में कोरोना वायरस में जिस तरह का लक्षण होता है, उसी तरह का लक्षण पाया गया है. ऐसे में उनका भी सैंपल लिया गया है. ब्लड सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पायेगा कि कोई कोरोना वायरस का मरीज है भी या नहीं. वैसे एहतियात के तौर पर चारों लोगों को आइसोलेशन वार्ड यानी भीड़ से एकांत में रखा गया है.
जमशेदपुर में सिर्फ अफवाह, टाटा स्टील व प्रशासन ने किया खंडन
दूसरी ओर, जमशेदपुर में कोरोना वायरस को लेकर केवल अफवाहों का बाजार गरम है. आपको यह साफ कर दिया जाता है कि किसी तरह का कोई मरीज जमशेदपुर या आसपास भी कोरोना वायरस का पाया गया है. कोई संदिग्ध मरीज भी अब तक नहीं पाया गया है. पिछले दिनों एक संदेश फैलाया गया था कि कोई कोरोना वायरस का मरीज टीएमएच में इलाजरत है. इसके बाद खुद जिले के सिविल सर्जन और टाटा स्टील ने अलग-अलग प्रेस रिलीज जारी कर कहा था कि कोई भी मरीज उनके अस्पतालों में भरती नहीं है और न ही ऐसा कोई शिकायत पाया गया है. वैसे एलर्ट दोनों ही महकमा है.
















