
संतोष वर्मा
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले में बुधवार को मोबाइल फोन पर थाना प्रभारी कुमारडुंगी को सूचना प्राप्त हुई कि दो बकरी चोर को गाडासाई गांव में गामीणों द्वारा पकड़ कर रखा गया है. इस सूचना का सनहा अंकित करते हुए थाना प्रभारी , कुमारडुंगी पुअनि महेन्द्र प्रसाद राय, परिचारी पुअनि श्रवण कुमार पासवान एवं सशस्त्र बल के साथ प्रस्थान कर गाडासाई गांव पहुंचे, जहां गामीण एवं वादी द्वारा पकड़ाये अभियुक्त नवी करीम अंसारी (पिता गुलाम रसूल) परवेज अली (पिता निजामल अंसारी) दोनों मझीगॉव थाना मझगाँव पश्चिम सिंहभूम जिले का रहने वाला है और चोरी किये गये बरामद बकरी को पुलिस को सौपा गया. इसके बाद दोनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा पुलिस को सौंपे गये बकरी को प्रस्तुती सह जब्ती सूची बनाकर जब्त किया गया. सभी कार्रवाई के बाद दोनो अभियुक्त एवं बकरी के साथ थाना लाया गया. उल्लेखरीय है कि पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी के चीनीबाई टोला निवासी राम पिंगुआ की पत्नी सुनीता पिंगुवा के लिखित आदेवन के आधार पर प्राथमिकी अभियुक्त नवी करमी अंसारी और परवेज अली के साथ मोहम्मद राहत के विरूद्ध कुमारडुंगी थाना में दर्ज किया गया. गिरफ्तार उक्त दोनों अभियुक्त का स्वीकृति बयान लिया गया है जिसमें दोनों ने अपना – अपना दोष स्वीकार करते हुए अपने स्वीकृति बयान में इस घटना को अंजाम देने में अपने साथ तीसरा अभियक्त मो राहत पिता अमरूददीन अंसारी का नाम बताया है, जो मोटरसाईकिल से भाग गया. इस कांड में गिरफतार अभियुक्त नवी करीम अंसारी एवं परवेज अली को गुरूवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. फरार अभियुक्त मोहम्मद राहत को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.
















