
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड में विगत कुछ दिनों से बिजली की आंख मिचौली से जनता त्रस्त है. प्रखंड में 24 घंटा के बदले 8-10 घंटा ही बिजली कि आपूर्ति हो रही है. कम बिजली मिलने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बाजार के ग्रामीणों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है. बिजली की आपूर्ति नियमित नहीं होने से लोगों को सप्लाई का पानी नही मिल पा रहा है. इस कारण ग्रामीण पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं.
बिजली की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए घाटशिला के झामुमो कार्यकर्ताओं ने विद्युत कार्यपालक अभियंता से मिलकर ज्ञापन सौंपा. इससे पूर्व कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. ज्ञापन में कहा है कि विगत कुछ दिनों से प्रखंड में लचर बिजली व्यवस्था से जनता त्रस्त है. बिजली की आपूर्ति नियमित नहीं होने के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कहा कि बिजली विभाग जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार लाएं अन्यथा झामुमो विभाग के प्रति आंदोलन करेगा.

















