• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, November 1, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-sikh-news-टेल्को गुरुद्वारा कमेटी के फिर से प्रधान बने गुरमित सिंह तोते, वातानुकूलित होगा टेल्को गुरुद्वारा का दरबार हॉल, तख्त कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह हित शनिवार को जमशेदपुर आएंगे

April 9, 2026
in खबर
0
jamshedpur-sikh-news-टेल्को गुरुद्वारा कमेटी के फिर से प्रधान बने गुरमित सिंह तोते, वातानुकूलित होगा टेल्को गुरुद्वारा का दरबार हॉल, तख्त कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह हित शनिवार को जमशेदपुर आएंगे
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष सरदार गुरमित सिंह तोते दूसरी बार टेल्को गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान निर्विरोध चुने गए हैं. तीन सदस्यीय चुनाव कमेटी ने शुक्रवार को गुरु दरबार में संगत के बीच सरदार गुरमीत सिंह तोते को अगले तीन साल के लिए चुने जाने की घोषणा की. संगत ने सिखी जयकारा, बोले सो निहाल सत श्री अकाल, लगाकर इसकी संपुष्टि की. उन्हें सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान सरदार हरनेक सिंह, अकाली दल के पूर्व प्रधान राम किशन सिंह, तख्त श्री हरमंदिर साहिब पटना प्रबंधन कमेटी के उपाध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह, चुनाव कमेटी एवं अन्य ने माला पहनाकर बधाई दी. इससे पहले गुरु दरबार में प्रधान गुरमित सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रति शुकराना तथा संगत के प्रति आभार जताया कि पिछले तीन साल में लंगर हॉल में टाइल्स लगवाएं, स्कूल के बच्चों के लिए बड़ा खेल का मैदान टाटा मोटर्स प्रबंधन से आग्रह कर प्राप्त किया, हाइड्रोलिक युक्त निशान साहब गुरुद्वारा परिसर में लगाया, डियोढ़धि से गुरु दरबार तक छज्जा का निर्माण करवाया, लंगर के लिए खुली जगह में और व्यवस्था की. प्रधान के अनुसार यह सारा कुछ संगत के सहयोग से ही हुआ है और आगे भी वे संगत को ही लेकर चलेंगे. संगत के सहयोग से गुरु दरबार हॉल को अगले तीन साल के भीतर वातानुकूल बना दिया जाएगा. यहां यह भी बताना उचित होगा कि 8 मार्च, 9 मार्च एवं 10 मार्च को नामांकन के लिए आवेदन लिए जाने थे और 11 मार्च को नामांकन की जांच तथा बारह को नाम वापसी थी. निवर्तमान प्रधान गुरमित सिंह तोते के अलावा किसी ने नामांकन प्रपत्र ही दाखिल नहीं किया।तो चुनाव कमेटी ने उन्हें निर्वाचित घोषित कर दिया. चुनाव कमेटी में सरदार सुखदेव सिंह ग्रेवाल, सरदार हीरा सिंह कलसी एवं सरदार बलविंदर सिंह भिंडर थे. शुक्रवार को अवतार सिंह संधू, जस्सा सिंह , कलविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, धर्म सिंह, संतोष सिंह पन्नू, मनजीत सिंह, संतोख सिंह, अमरीक सिंह, कुलदीप सिंह टेल्को, कुलदीप सिंह बिरसानगर, स्त्री सत्संग सभा की अमरजीत कौर जसवीर कौर, पलविंदर कौर, सुखदेव कौर, सुरजीत कौर, कुलदीप कौर, रविंदर कौर, बलविंदर कौर, नरिंदर कौर, लखविंदर कौर, सविंदर कौर, मनजीत कौर, अमृतपाल कौर, विद्या कौर, दमनप्रीत सिंह, सतनाम सिंह सोहल, अमरीक सिंह सोहल, हरप्रीत सिंह, मनिंदर सिंह, निरंजन सिंह , सतनाम सिंह, सुखदीप सिंह, दविंदर सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

सिख संगठनों ने गुरमीत सिंह का किया अभिनंदन
टेल्को गुरुद्वारा कमेटी का दूसरी बार निर्विरोध प्रधान चुने जाने पर विभिन्न सिख संगठनों ने शुक्रवार की शाम सरदार गुरमित सिंह तोते का अभिनंदन किया. सभी संगठनों ने गुरु महाराज के प्रति आभार जताया कि उन्होंने दूसरी बार पंथ की सेवा करने का मौका सरदार गुरमीत सिंह तोते को दिया है. यहां संगत के प्रति भी आभार जताया गया कि उन्होंने एकजुटता दिखाकर एक अच्छा संदेश दिया है. सभी ने जमशेदपुर के अन्य गुरुद्वारा की संगत से अपील की कि वे भी इसी तरह सर्वसम्मति बनाकर एकता एवं भाईचारा का संदेश समाज में दें. अभिनंदन करने वालों में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के ट्रस्टी रंजीत सिंह, टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार सुरजीत सिंह, मानगो के चेयरमैन कुलविन्दर सिंह पन्नू, बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जसपाल सिंह, झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला, कार्यकारी अध्यक्ष शमशेर सिंह सोनी, रंगरेटा विकास मंच राजेंद्र सिंह चीमा, दीदार सिंह, कुलवंत सिंह पहलवान, जसपाल सिंह बलजीत सिंह, सरबजीत सिंह, जुगसलाई कमेटी के पूर्व प्रधान ज्योतिंद्र सिंह बब्बू, बारीडीह कमेटी के पूर्व प्रधान अमरजीत सिंह भ्रमरा, पंत के महान कविसर जसवीर सिंह मत्तेवाल, गुरदीप सिंह लाडी, त्रिलोचन सिंह, नौजवान सभा से जसवीर सिंह गिल, दलजीत सिंह आदि शामिल थे.

तख्त कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह हित शनिवार को जमशेदपुर आएंगे
शिरोमणि अकाली दल दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं तख्त श्री हरिमंदिर साहिब जी प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह हित शनिवार को जमशेदपुर पहुंच रहे हैं. तख्त श्री हरिमंदिर साहिब प्रबंधन कमेटी के उपाध्यक्ष एवं सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सरदार अवतार सिंह गीत सुबह 8 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचेंगे. एयरटेल को गुरुद्वारा में धर्म प्रचार कमेटी अकाली दल जमशेदपुर की तरफ से आयोजित सिखों के नए साल को समर्पित दीवान में शामिल होंगे. सरदार इंद्रजीत सिंह ने बताया कि 14 मार्च शनिवार एवं 15 मार्च रविवार को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे एवं शाम सात बजे से रात साढ़े बजे तक कीर्तन दरबार सजेगा जिसमें पटना साहिब के कथावाचक भाई सुखदेव सिंह एवं टाढ़ी जत्था भाई पूरन सिंह अर्शी एवं इंदौर के भाई विनोद सिंह का रागी जत्था एवं भाई राजेंद्र सिंह सुल्तानपुरी लोधी का रागी जत्था कीर्तन गायन तथा इतिहास को रखेगा. अकाली दल के राम किशन सिंह, जरनैल सिंह, सुखदेव सिंह, गुरदीप सिंह रविंदर सिंह अमृतपाल सिंह आदि ने सिख संगत को बड़ी संख्या में गुरु दरबार में हाजिरी भरने की अपील की है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur police alert : जेटेट की परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में सघन जांच अभियान
खबर

Jamshedpur police alert : जेटेट की परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में सघन जांच अभियान

October 31, 2026
Jamshedpur sikh – साकची गुरुद्वारा में सजा भव्य कीर्तन समागम, गुरबाणी कीर्तन से निहाल हुई संगत
खबर

Jamshedpur sikh – साकची गुरुद्वारा में सजा भव्य कीर्तन समागम, गुरबाणी कीर्तन से निहाल हुई संगत

October 31, 2026
tata steel canteen synthetic egg : टाटा स्टील के कैंटीन में ”सिंथेटिक अंडा” परोसने से खलबली, मची रही दिन भर अफरा तफरी
खबर

tata steel canteen synthetic egg : टाटा स्टील के कैंटीन में ”सिंथेटिक अंडा” परोसने से खलबली, मची रही दिन भर अफरा तफरी

October 31, 2026
Next Post
jamshedpur-tiranga-yatra-countdown-starts-तिरंगा यात्रा को लेकर काले ने की छायानगर में बैठक, काले ने कहा-शहीदों के सम्मान में ही देश का सम्मान

jamshedpur-tiranga-yatra-countdown-starts-तिरंगा यात्रा को लेकर काले ने की छायानगर में बैठक, काले ने कहा-शहीदों के सम्मान में ही देश का सम्मान

saraikela-murder-कुंचाई में धारदार हथियार से युवक की हत्या, हत्यारों की पहचान में जुटी पुलिस

saraikela-murder-कुंचाई में धारदार हथियार से युवक की हत्या, हत्यारों की पहचान में जुटी पुलिस

jharkhand-corona-virus-effect-झारखंड में एमजीएम अस्पताल में ही होगा कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच, जानिये किस नंबर पर कॉल करना है, कोरोना वायरस के कारण 15 मार्च से होने वाला स्वदेशी मेला स्थगित

jharkhand-corona-virus-effect-झारखंड में एमजीएम अस्पताल में ही होगा कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच, जानिये किस नंबर पर कॉल करना है, कोरोना वायरस के कारण 15 मार्च से होने वाला स्वदेशी मेला स्थगित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

चाकुलिया: मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के पावन अवसर पर...

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. घरेलू...

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

by Team Sharp Bharat D
October 31, 2026

जमशेदपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर एकता दौड़ का...

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिले के सभी मतदाताओं से अपील की जाती है कि सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित...

bihar ara news-  बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

जमशेदपुर/आरा : बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव अंचलाधिकारी वागिशा सिंह व कर्मचारी पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप लगाया...

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

धनबाद: धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) में शनिवार सुबह पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र माने राजकुमार प्रतीक की मौत...

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 31 अक्टूबर 2026 शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े...

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमसेदपुर : जमशेदपुर के जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया. ज्ञात...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News