
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के गोड़पाड़ा स्थित मां शीतला मंदिर में मंगलवार से तीन दिवसीय शीतला पूजा शुरू हुई. मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ कमारीकोड़ा पक्का घाट तालाब से कलश में जल भरकर मंदिर पहुंचकर कलश स्थापित कर पूजा आरंभ की. पुजारी रंजीत पोलाई ने मंत्रोच्चारण कर मां शीतला की पूजा की. पूजा करने के लिए मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. कलश यात्रा में धुषण बारिक, रंजीत पोलाई, अशोक बारिक, गौतम बारिक, मानस बारिक, अमर बारिक, विश्वेश्वर बेरा, बाप्पी पोलाई, मलय रूहीदास, सपन पोलाई, राजू बेरा, शिवा कर, महावीर सरकार समेत अन्य लोग शामिल हुए.
शाम को मां शीतला का मंगल पाठ : मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि सुबह पूजा अर्चना के पश्चात शाम में पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम स्थित रघुनाथपुर गांव के मंतोष मित्रा द्वारा शीतला मंगल पाठ किया गया. मंगल पाठ सुनने के लिए मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी.















