
चाईबासा : अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन की चाईबासा शाखा का सत्र 2020-22 के लिए चुनाव सम्पन्न हुआ। इसमें एक बार फिर अनिल मुरारका को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया है। चुनाव पदाधिकारी पुरषोत्तम शर्मा की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का प्रांतीय अधिवेशन 14 , 15 मार्च को रांची में सम्पन्न हुआ। जिसमें रांची के ओम प्रकाश अग्रवाल ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। उन्होंने अपनी प्रांतीय टीम में प्रमंडलीय अध्यक्ष के रूप में चाईबासा से अनिल मुरारका एवं प्रमंडलीय मंत्री चाईबासा के पवन चांडक को भी शपथ दिलवाई।

इस पर मारवाड़ी सम्मेलन के जिला एवं चाईबासा शाखा के सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है। बधाई देने वालो में मुकुंद रुंगटा, बलराम सुल्तानिया, प्रमोद नेवटिया, पुरषोत्तम शर्मा, मधु अग्रवाल, सिद्धगोपाल गोयल, मनोज शर्मा, रमेश खिरवाल, अशोक विजयवर्गीय, धीरज अग्रवाल, राजू मूंदड़ा, सुशील चौमाल, अशोक अग्रवाल समेत अन्य सदस्य शामिल हैं।












