
घाटशिला : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को काशिदा चौक पर स्टाल लगाकर कोरोना वायरस पर जागरूकता अभियान चलाया. कार्यक्रताओं ने ग्रामीणों को सैनिटाइजर से हैंडवाश करवाया और नेपकिन दिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से स्वच्छता अपनाने के प्रति जागरूक कर भीड़ भाड़ स्थान पर जाने से बचने की अपील की.कार्यक्रम मे तापस चटर्जी, प्रणव मुखर्जी, नीलू दत्ता, सत्यजीत कुंडू, चंचल सरकार, प्रशांत सिंह,शेख फारुख,अरूप मन्ना, शिवाजी चटर्जी, नरेश महाकुड़, किंकर दास, साहिल समेत अन्य उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







