
बंदगांव / चक्रधरपुर : बंदगांव के लुम्बेई मोड़ पर स्थित शहीद बाचो हेम्ब्रम के स्मारक स्थल पर शनिवार को छठा शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक बहादुर उरांव, विधायक प्रतिनिधि श्याम गागराई, झारखंड आन्दोलनकारी भुवनेश्वर महतो, सुखदेव हेम्ब्रम उपस्थित थे। सर्वप्रथम स्मारक स्थल पर आदिवासी रीती-रिवाज से परिजनों व ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया। ग्रामीणों ने शहीद बाचो हेम्ब्रम के समाधि स्थल के समीप एक श्रद्धाजंलि सभा भी की। इस दौरान सर्वप्रथम उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। श्रद्धाजंलि सभा को संबोधित करते हुए विधयक प्रतिनिधि श्याम गागराई ने कहा कि बाचो हेम्ब्रम की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। उनके अधूरे सपने को पूरा करने के लिये तन, मन धन के साथ काम करूंगा। वहीं पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने कहा कि बाचो हेम्ब्रम एक जुझारू नेता थे। उनके सपने को साकार किया जाएगा। सभा को झामुमो नेता भुवनेश्वर महतो व सुखदेव हेम्ब्रम ने भी संबोधित किया।
ये थे उपस्थित
बंदगांव थाना के समीप लुम्बेई मोड़ स्थित समाधि स्थल पर शहीद बाचो हेम्ब्रम की धर्मपत्नी राधिका हेम्ब्रम, पुत्र किशुन हेम्ब्रम, लखन हेम्ब्रम, तीरथ जामुदा, जसपीन हमसाय, शंकर नायक, दामू मुण्डरी, धरमेन्द्र राव, आलोक मुण्डू, गोपाल मुण्डू, लादु हेस्सा, लखन बोदरा, अविनाश पुर्ती समेत अन्य लोगो ने श्रद्धाजंलि अर्पित की।






