
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बड़ामारा पंचायत के जुआलभांगा गांव में बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दासमत मुर्मू (65) की मौत हो गयी है. सूचना पाकर शनिवार की सुबह विधायक समीर महंती गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी. साथ ही विधायक ने 5000 रुपये देकर आर्थिक सहयोग किया. श्री महंती ने परिवार से घटना की जानकारी ली. परिवार के सदस्यों ने कहा कि बीती रात गांव में बारात आयी थी. बाराती गाड़ी के चपेट में आकर दासमत मुर्मु की मौत हुई है. घटना की जानकारी मिलने के पश्चात विधायक ने चाकुलिया थाना प्रभारी को सूचित कर मामले की जानकारी दी और उचित कार्रवाई करने की बात कही है. सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मौके पर मंगल हांसदा, मदन मन्ना, आशीष गिरि, सुमित माइती समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.







