
चाईबासा : अनुमंडल पदाधिकारी सदर चाईबासा के साथ आज चाईबासा शहर के विभिन्न मेडिकल दुकानों में हैंड वॉश, सैनिटाइजर एवं मास्क की कालाबाजारी की सूचना पर छापेमारी की गई. सभी फार्मासिस्ट एवं मेडिकल दुकानदारों को यह निर्देश दिया गया कि चूँकि मास्क,हैंडवाश एवं सैनिटाइजर चिकित्सीय आपात की स्थिति में आवश्यक वस्तु घोषित किए गए हैं अतः किसी भी परिस्थिति में उसकी जमाखोरी व कालाबाजारी नहीं की जाए, साथ ही निर्धारित मूल्य पर आम जनता को उपलब्ध कराई जाए.किसी भी परिस्थिति में निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर उसे नहीं बेची जाए तथा सर्व सुलभ वस्तु बनायी जाए ।
[metaslider id=15963 cssclass=””]







