
Jamshedpur : लॉकडाउन के मुश्किल समय में भी सीए संस्थान आई.सी.ए.आई की जमशेदपुर शाखा अपने मेंबर्स क लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वेबिनार का आयोजन किया। सीए संस्थान के सचिव सीए सुगम सरायवाला ने बताया कि जमशेदपुर शाखा ने बैंक ऑडिट के ऊपर वेबीनार का आयोजन कराया जिसमें आईसीएआई के पूर्व अध्यक्ष सीए अमरजीत चोपड़ा और सीए अजय कुमार जैन, दिल्ली से मुख्य स्पीकर थे।
उन्होंने बताया कि लॉकडाउन खुलते ही सभी चार्टर्ड एकाउंटेंट को बैंक ऑडिट पर जाना पड़ेगा तो इसी विषय पर उन्होंने बैंक ऑडिट कैसे करना है उसकी बारीकियों को बताया साथ ही अभी कोरोना वायरस के वजह से आरबीआई के नए गाइडलाइंस की भी बारीकियों से जानकारी दी।
यह वेबिनर जमशेपुर के साथ रांची, रायपुर, बिलासपुर तथा भिलाई शाखा ने भी आयोजित किया। यह पहला अवसर है कि 2 राज्यो ने मिलकर कोई कार्यक्रम आयोजित किया। यह वेबीनर का संचालन सचिव सीए सुगम सरायवाला ने किया तथा सवागत भाषण चेयरमैन सीए संजय गोयल ने दिया। यह आयोजन का लाभ 150 से ज्यादा सीए ने लिए। यह आयोजन को सफल बनाने में सीए विकास अग्रवाल, सीए योगेश शर्मा तथा पूरी शाखा प्रबंध समिति का सहयोग रहा। सचिव सीए सुगम सरायवाला ने यह भी सूचना दी की जमशेदपुर शाखा ने मेंबर्स को अपडेट रखने के लिए अपने पहले ई न्यूज लेटर प्रकाशित किया तथा उसका उद्घाटन रीजनल चेयरमैन सीए देवेन्द्र सोमानी द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया गया तथा लॉकडॉउन के समय मेंबर्स को आपस में जोड़ने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इंटरैक्टिव सेशन का आयोजन किया। साथ ही उन्होंने बताया कि यह आपदा के घड़ी में आईसीएआई देश के साथ खड़ा है और उनकी इंस्टीट्यूट ने इस आपदा की घड़ी में पीएम कार्स फंड में 21 करोड़ रूपए का सहयोग किया है। यह सभी जानकारी शाखा सचिव सीए सुगम सरायवाला ने प्रेस वार्ता द्वारा दी।







