जमशेदपुर : कोरोना वायरस संक्रमण के फैलते खतरे को देखते हुए रेलवे की तरफ से भी सहायता का ऐलान किया जा चूका है. जिसमे जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन मे वैसे कोच जो बहुत पुराने हो चुके है,उन्हें आइसोलेशन वार्ड में बदला जा रहा है. आपको बता दे कि रेलवे द्वारा 15-20 वर्ष पुराने स्लीपर, एसी और जेनरल कोच को आइसोलेशन व क्लारंटाइन वार्ड में तब्दील किया जा रहा है. टाटानगर रेलवे के सीनियर सीडीओ एन मंडल ने बताया कि कुल 26 कोच को आइसोलेशन वार्ड में बदलने की तोयारी चल रही है. जिसमे 17 कोच बन कर तैयार हो चुका है.

इसकी खासियत यह होगी कि कोच में कोरोना के फैलाव को रोकने के लिये इन कोच के आइसोलेशन वार्डो मे एसी कि सुविधा नहीं दी जाएगी. क्योकि जैसा कि विशेषज्ञों का मानना है कि ठंडी जगहों पर कोरोना के फैलने का खतरा ज्यादा रहता है.यह कारण है कि इन सभी कोचों को एसी से मुक्त रखा जायेगा. आपको बता दे कि प्रत्येक कोच में डॉक्टर के टीम के साथ 16 बेड की सुविधा होगी. वहीं कोच के आइसोलेशन वार्ड मे कुल 8 कोरोना संदिग्ध को रखा जा सकेगा. प्रत्येक कोच मे दो शौचालय के साथ दो बाथरुम भी बनाया गया है. जिसमे नहाने कि सुविधा होगी. वहीं कोच पूरी तरह तैयार होने पर इसमे मेडिकल टीम द्वारा गैस के साथ कई अन्य मेडिकल उपकरण को भी लगाया जाएगा. जिससे कोच पूरी तरह आसोलनेशन वार्ड बन कर तैयार हो सके. इस कोच की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसके द्वारा कोरोना मरीज को कही भी इलाज के लिए ले जाया जा सकता है.







