
रांची : झारखंड में तेजी से कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है. इस कड़ी में सोमवार को एक और कोरोना वायरस का पोजिटिव मरीज पाया गया. इसके तहत बोकारों में एक और पोजिटिव मरीज मिला है. बोकारों में इससे पहले भी पोजिटिव मरीज मिल चुके है. एक और मरीज बोकारों जिले के ही साड़म का ही रहने वाला है. बताया जाता है कि उक्त मरीज कोरोना पोजिटिव लोगों के संपर्क में था. वह 75 वर्ष के मरीज थे, जो कोरोना वायरस के पोजिटिव मरीज, जिसकी बोकारो में मौत हो चुकी थी, उसके परिजन है. उक्त मरीज की संख्या पूरे झारखंड में अब 42 हो गयी है जबकि अकेले बोकारो में इसकी संख्या 10 हो चुकी है. बताया जाता है कि 75 वर्षीय कोरोना पोजिटिव मरीज बोकारो जेनरल अस्पताल (बीजीएच) में इलाज चल रहा है. वहां एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है. अब तक राज्य में दो मौतें हो चुकी है. एक बोकारो में मौत हो चुकी है जबकि रांची में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है. वैसे आपको बता दें कि रविवार को एक ही दिन कोरोना वायरस के सात मरीज मिल चुके थे. इस तरह झारखंड में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है.

कोरोना वायरस को लेकर दी गयी छूट का लाभ नहीं उठाये, जमशेदपुर में सतर्कता जरूरी
जमशेदपुर में 20 अप्रैल से लॉक डाउन के बीच कुछ छूट दी गई है, चूंकि इस जिले में अब तर एक भी कोरोना का पोजेटिव मरीज नही पाया गया है, लेकिन छूट के पहले दिन शहरवासी कुछ गलत ही फायदा उठाते नजर आए. वैसे लॉक डाउन के 28 वें दिन केवल जरूरत के सामानों की दुकानों के साथ सरकारी दफ्तरों को ही खोले जाने के निर्देश दिया गया है. बाकी लॉक डाउन की शर्तें पूर्व की भांति ही कायम है, लेकिन शहरवासी इसे लॉक डाउन का समापन समझते हुए इस छूट का गलत फायदा उठते नजर आए. वैसे शहर में जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी दुकाने बंद है, बावजूद इसके सब्जी और जरूरी सामानों के दुकानों पर आज पहले दिन लोगों की भीड़ देखी गई. साथ ही सोषल डिस्टनसिंग का भी लोग पालन करते नजर नही आए. शहर के कुछ बुद्धिजीवीयों के अनुसार अगर लोग इस तरह से छूट का गलत फायदा उठाएंगे तो जल्द ही कोरोना महामारी यहां भी फैल सकती है जिसे रोक पाना संभव भी नही होगा. हालांकि पुलिस प्रशासन पहले दिन लोगों से अपील जरूर करते नजर आए. हालांकि, लोगों को काफी सतर्क रहने की जरूरत है.






