
जमशेदपुर : सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति-एक कदम जागरूकता की ओर से शुक्रवार को घोड़ाबांधा स्थित आनंद विहार कॉम्पलेक्स में फॉगिंग की गयी. स्थानीय लोगों के अनुसार विगत कई दिनों से मच्छरों का प्रकोप बढ गया था, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. कॉम्पलेक्स के लोगों ने उक्त कार्य के लिए संस्था के प्रति आभार प्रकट किया है. इस दौरान अध्यक्ष राजीव रंजन, कोषाध्यक्ष हरेश सुनानी, हेमंत कुमार, उदय दास, मुकेश करण, चेयरमैन श्रीकृष्ण पांडेय, सुबीर रॉय, पीके विश्वास, जयंतो चैधरी, एन रमेश कुमार, एसके सुर, जी चक्रपाणि, एके चटर्जी, जयंतो चौधरी, एन रमेश कुमार, एके चटर्जी, अमित गांगुली, चितरंजन घोष, जय कुमार, अंजन सेन, सुरजीत दत्ता, राजा मजूमदार, बप्पी गुहा, गौतम गोस्वामी, आसीम चंद्रा, शेखर मित्रा, राजन बेहरा, मनीष पांडा समेत सोसाइटी के सदस्यगण उपस्थित थे.

पटेल महापरिवार ने किया राशन व मास्क वितरण
पटेल महापरिवार जमशेदपुर के तत्वावधान में शुक्रवार को राहड़गोड़ा, विद्यापतिनगर, रामनगर, हरहरगुट्टू में जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित कर उनके बीच राशन सामग्री के तौर पर चावल, आटा, दाल, तेल, प्याज, नमक, साबुन समेत संस्था की महिला सदस्यों द्वारा निर्मित मास्क का वितरण किया गया. इसके अलावा लोगों से कोरोना महामारी से रोकथाम के लिए केन्द्र व राज्य सरकार के निर्देशों का अनुपालन करने का अनुरोध किया गया. संस्था के सदस्यों ने बताया कि यह सेवा रविवार 26 अप्रैल तक निरंतर जारी रहेगी. इस दौरान संयोजक धर्मवीर सिंह, सहसंयोजक शैलेन्द्र सिन्हा, संजीव सिन्हा, सत्येन्द्र चौधरी, बैजनाथ कुमार, मुकेश सिंह, संजय सिंह, विश्राम प्रसाद, रमेश सिंह, विवेकानंद, अनिल सिंह, अशोक सिंह, राजेश कुमार उपस्थित थे.
मनु सिक्यूरिटी एंड मैनपावर सर्विसेज ने राशन बांटा
वैश्विक महामारी कोरना की रोकथाम के लिए देशव्यापी लॉकडाउन है. इसके तहत शुक्रवार को मनु सिक्यूरिटी एंड मैनपावर सर्विसेज के तत्वावधान में स्लम क्षेत्र में गुजर-बसर करनेवाले परिवारों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया गया. तकरीबन 51 परिवारों के बीच राशन के तौर पर चावल, आलू, तेल, दाल आधि बांटे गए. इस अवसर पर कंपनी के निदेशक नरेन्द्र कुमार अमबष्ट, उषा अमबष्ट, नीरज सिंह समेत अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे.







