
चाकुलिया : कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की है. लॉकडाउन होने से गरीब और असहाय लोगों के बीच भोजन की समस्या उत्पन्न हो रही थी. लोगों की समस्या को देखते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के मिस्त्रीपाड़ा में समाज सेवियों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों के बीच भोजन वितरण किया जा रहा है. शुक्रवार को बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने मिस्त्रीपाड़ा पहुंचकर लोगों के बीच भोजन का वितरण किया. लोगों ने सोसल डीस्टेंसिंग का पालन कराते हुए भोजन का वितरण किया. इस दौरान पर राजेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, ओम प्रकाश, बाबू पात्र, विजय मिश्रा, रबिन दास, विप्लव नामाता, पिंटू दास, मलय दास, चिंतामणि दास, राकेश महंती, मिथुन कर समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.







