
चाकुलिया : करोना वायरस संक्रमण बिमारी के कारण सरकार ने लॉक डाउन की घोषणा की है. लॉक डाउन होने से वाहनों का परिचालन बंद है. मंगलवार की शाम तीन युवक रेलवे ट्रेक किनारे पैदल चलकर चाकुलिया पहुंचा. तीन लोगों को पैदल आते देख चाकुलिया कांग्रेस नेता फजलुर रहमान, पुरुषोत्तम बाल्मीकी ने रोककर पूछताछ की. तीनों युवक ने बताया कि वह बंगाल से पैदल चलकर घर जा रहे है. नेताओं ने इसकी सुचना सीओ को दी. सुचना पाकर सीओ ने नपं के सिटी मैनेजर मोनिष सलाम, प्रभात मिंज, कनीय अभियंता लखिन्द्र नाथ पहुंचकर तीनों लोगों नपं क्षेत्र के कमारीगोड़ा सांस्कृतिक भवन में रखा गया है और तीनों को खाने की व्यवस्था की गई. पोटका के है दो युवक : पोटका निवासी अंजन प्रजापति और पप्पू प्रजापति, पश्चिम बंगाल के कोलाघाट से पैदल चला था, मैदनापुर पहुंचकर एक एम्बुलेंस को भाड़ा कर बंगाल – झारखंड सीमा नीमडीह तक पहुंचा.वहां तक एम्बुलेंस चालक ने 8 हजार रुपये भाड़ा लिया. कहा कि नीमडीह से पैदल ही रेलवे ट्रेक किनारे पैदल चलकर घर जाने के लिए निकला.दोनो युवक ने बताया कि कोलाघाट में सिलाई का काम करते थे. कहा कि लाक डाउन होने से काम बंद हो गया जिस कारण उनके समक्ष खाने की परेशानी होने लगा. कहा कि मालिक भी रुपये नही दे रहे थे, मजबूरन वे दोनों घर जाने के लिए पैदल ही निकल पड़े.
पटना निवासी ईन्द्रजीत सिंह जामबनी से पैदल चलकर पहुंचा चाकुलिया : पटना निवासी ईन्द्रजीत सिंह बंगाल के जामबनी में चालक का काम करता था. कहा कि लाक डाउन होने से काम बंद हो गया. कहा कि मालिक ना तो खाना देता था और ना ही रूपये देता था. कहा कि मजबूरन पटना जाने के लिए पैदल ही चल दिया.














