जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थानान्तर्गत डीबी रोड नियर अजय ऑटो पार्ट्स दुकान के समीप रहने वाली ललिता देवी ने अपने देवर पप्पू सोनकर, देवरानी शोभा सोनकर व अन्य के खिलाफ वरीय पुलिस अधीक्षक से शिकायत की. महिला ने आरोप लगाया कि उसके देवर-देवरानी विगत कई वर्षों से अलग रह रहे हैं. लेकिन घर में हिस्सा लेने के नाम पर अक्सर आकर विवाद करते हैं. यहां तक की शऱाब के नशे में भद्दी-भद्दी गालियां देना, विरोध करने पर मारपीट करना उनकी नियति बन गई है. ललिता देवी ने बताया कि सास-ससुर के जिंदा रहते चारों भाई में घर एवं दुकान का बंटवारा हो गया. उस समय पप्पू सोनकर घर में हिस्सा के बदले दुकान ले लिया तथा अपना अलग जगह घर बनाकर रहता है. (नीचे भी पढ़े)
ललिता देवी ने आरोप लगाया कि पप्पू सोनकर के द्वारा घर के एक कमरा में जबरन ताला मारकर रखा गया है. उक्त कमरे में उसकी बेटी बाहरी लड़कों को लेकर आती है. घंटो वहां रहती है. विरोध करने पर लड़ाई-झगड़ा करती है. ललिता देवी ने बताया कि पारिवारिक विवाद का मामला स्थानीय ग्राम पंचायत, थाना तथा डालसा (न्याय सदन) भी गया. सभी जगह के फैसलों को पप्पू सोनकर मानने से इनकार कर दिया. उसके द्वारा अक्सर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जाती है. जिसकी शिकायत कोर्ट में भी की गई है. विगत 28 अक्टूबर को पप्पू सोनकर उसकी पत्नी शोभा सोनकर, बेटा तथा बेटी घर पर आए तथा गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. जिसकी शिकायत थाने में की गई है. ललिता देवी ने वरीय पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की.












