देहरादून: उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा जा रहे ट्रांस भारत कंपनी के हेलीकॉप्टर की जोशीमठ के पास चाई गांव के ऊपर क्रैश लैंडिंग की सूचना मिली है. हेलीकॉप्टर में पांच यात्रियों और एक पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे. सभी की मौत हो गयी है. घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें सक्रिय हो गईं. जोशीमठ के सब-इंस्पेक्टर मनोहर कन्याल के अनुसार, दोपहर 2:21 बजे जोशीमठ के एसडीएम से चाई गांव के ऊपर हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग की सूचना मिली. इस संबंध में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा जा रहे ट्रांस भारत के हेलीकॉप्टर की लोकेशन चाई गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास दिखाई दे रही है. (नीचे भी पढ़े)
उसमें पांच यात्री और एक पायलट सवार थे.सभी लोगों की मौत हो गयी है. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इससे पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जोशीमठ के चाई गांव के पास हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना दी थी.उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं.सभी पांच यात्री बेंगलुरु के रहने वाले थे. हादसे के बाद सेना, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं. बचाव व राहत कार्यो में जुट गयी है.












