
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के मुटुरखाम गांव में गुरुवार को सिदु-कान्हु गांवता क्लब के तत्वावधान में पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर महंती उपस्थित थे. उन्होंने पंडित रघुनाथ मुर्मू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान पंडित रघुनाथ मुर्मू अमर रहें का नारा लगाया गया और सभी ने उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रमेश्वर टुडू, गुहिराम सोरेन, चूना राम माझी, जितराय सोरेन, डमन माझी, बैद्यनाथ सोरेन, मजित सोरेन, पृथ्वीनाथ हांसदा, भागीरथी हांसदा, परसुराम हांसदा, जन्मेजय महतो, बासु टुडू, परमेश्वर हांसदा, उत्पल महतो, नवीन चन्द्र हांसदा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







