
चक्रधरपुर : चक्रधरपूर रेलवे स्टेशन में वेंडर व कूली का कार्य करने वाले लगभग 46 लोगों के समक्ष चिंताजनक की स्थिति उत्पन्न हुई है. ये सभी लोग उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद, आजमगढ़ व बिहार के छपरा के रहने वाले हैं. अब वे किसी भी हालत में अपने घर लौट जाना चाहते हैं. शुक्रवार को ये सभी लोग स्थानीय भाजपा नेता जेडआरयूसीसी के सदस्य संजय मिश्रा से मिले. उनसे अपने गांव भेजवाने की मांग करने लगे हैं. शुक्रवार को अहले सुबह भाजपा नेता संजय मिश्रा से मिलने भगवानदास शुक्ला, रामजी मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, लालजी यादव, अवधेश शर्मा राजकुमार शर्मा, विनोद शर्मा, मनोज यादव, बबलू यादव, अनिल शर्मा, राम राज वर्मा, अरुण शर्मा, मुनीम समेत दर्जनों लोग पहुंचे थे और किसी भी हालत में उन्हें अब गांव भेजवाने की मांग करने लगे. भाजपा नेता संजय मिश्रा ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जिला प्रशासन से बात करके निश्चित रूप से उन्हें घर (गांव) भेजा जाएगा.















