
चक्रधरपुर : अनुमंडल अस्पताल में विधायक सुखराम उरांव के सौजन्य से बॉडी सैनिटाइजर केबिन इंस्टॉल की गयी है. यह कार्य झामुमो नेता उदय जयसवाल की देखरेख में सम्पन्न हुआ, जिसका विधवत उद्घाटन विधायक सुखराम उरांव ने किया. इस अवसर पर नगर पर्षद चैयरमेन केडी शाह, पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन सोरेन, डॉ अंसारी, डॉ होनहागा, पंजक शर्मा, झामुमो के नज्जु, राजेश शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे. यहां पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने कहा कि कोरोना को लेकर विधायक सुखराम राम बेहतर कार्य कर रहे हैं. इसका लाभ लोगों को मिल रहा है. वहीं अनुमण्डल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन सोरेन ने कहा कि अनुमंडल अस्पताल में सैनिटाइजर केबिन स्थापित करवाना चिकित्सा के क्षेत्र में विशेषकर कोरोना को लेकर मील का पत्थर साबित होगा. इसका लाभ पूरे क्षेत्र के लोगों को मिलेगा. विधायक सुखराम उरांव द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है.















