
जमशेदपुर : वैश्विक संकट कोरोनावायरस को लेकर एक ओर जहां पूरी दुनिया त्राहिमाम में है. जहां हर दिन इस संकट से निजात पाने की कवायद में वैज्ञानिक और चिकित्सा जगत जुटा हुआ है. वहीं दूसरी तरफ झारखंड की औद्योगिक नगरी आदित्यपुर के उद्यमी साहिल धानुका की कंपनी अजंता रेफो स्टील केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैयार सेनेटाइजर मशीन को सरायकेला के बाद अब जमशेदपुर के सरकारी भवनों में उपलब्ध कराया जा रहा है. वैसे यह मशीन कंपनी की ओर से सीएसआर फंड के तहत उपलब्ध कराया जा रहा है. जमशेदपुर जिला पुलिस मुख्यालय में लगाए गए इस सैनिटाइजर मशीन की सराहना करते हुए जिले के एसएसपी ने बताया कि इससे संक्रमण का खतरा कम होगा. वही बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कंपनी के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने बताया कि इस तकनीक के जरिए सैनिटाइजर मशीन को हाथों से नहीं छूना पड़ेगा जिससे संक्रमण का खतरा कम होगा.







