
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के प्रयास से रविवार की शाम मानगो के गांधी घाट से दो बसों से 39 मजदूरों को समस्तीपुर तथा बलिया के लिए रवाना किया गया। इनमें से कुछ लोग जमशेदपुर में रहकर मजदूरी करते थे तथा कुछ छोटी-मोटी दुकान चलाते थे। लॉकडाउन के कारण इनका काम पूरी तरह से बंद गया था, जिसके कारण इनकी माली हालत काफी खराब हो गयी थी। इन्होंने जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय से मिलकर बिहार जाने के लिए बस तथा पास की व्यवस्था करने का अनुरोध किया था। सरयू राय ने प्रशासन से बात कर इनके बिहार के समस्तीपुर तथा उप्र के बलिया के लए दो बस तथा जाने के लिए पास का व्यवस्था कराया था।
भारतीय जन मोर्चा के जिला संयोजक राम नारायण शर्मा के नेतृत्व में उन्हें भोजन पैकेट, पीने का पानी, मास्क तथा सैनिटाजर देकर विदा किया गया। घर वापस जाने को लेकर सभी काफी उत्साहित हैं। उन्हें विदा करने के लिए भारतीय जन मोर्चा के साकची मंडल के संयोजक धनजी पाण्डेय, बारीडीह के संयोजक विजय नारायण राघवेन्द्र प्रताप सिंह, हरेराम सिंह, राजीव चैहान, अशोक कुमार, विकास सिंह, काशीनाथ प्रधान आदि उपस्थित थे।














