
चक्रधरपुर : शहर की जलापूर्ति के लिए अब 3 नये पंप चक्रधरपुर नगर परिषद में पहुंच गये हैं। अब विभिन्न स्थानों में नया पम्प लगेगा और सुचारू रूप से जलापूर्ति शुरू होगी। जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर शहर के पंप रोड में 1 सप्ताह से जलापूर्ति ठप थी। उसी प्रकार मारवाड़ी स्कूल इलाके में भी जलापूर्ति बाधित थी। दोनों जगह पंप खराब था। इधर विधायक के द्वारा पैसा दिए जाने के बाद नया पम्प ला कर लगाने का काम शुरू हुआ। नगर पर्षद के कर्मचारी बसंत साहू ने कहा कि अब जलापूर्ति सही ढंग से होगी। इधर पेयजल स्वच्छता विभाग परिसर में भी कई पंप 6 महीना 1 साल से खराब है वह भी अब नया लगेगा उसके लिए भी तैयारी शुरू हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र में भी जलापूर्ति के लिए विधायक ने दिए 3 लाख 60 हजार : चक्रधरपुर ग्रामीण क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए स्थानीय विधायक सुखराम उरांव ने 3 लाख 60 हजार रुपये दिए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में वर्तमान समय में किसी तरह का जल का संकट नहीं हो, इस उद्देश्य राशि उपलब्ध कराने की दिशा में पहल कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी लोग जुड़े हैं वे विभाग के आदेश का पालन करते हुए कार्य करें।







