
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त अरवा राजकमल के द्वारा जानकारी दी गई कि वैश्विक महामारी कोविड-19 वायरस संक्रमण के इस संकटकाल में जनमानस को सुरक्षित रखने हेतु अधिसूचित संपूर्ण तालाबंदी के दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिले या झारखंड राज्य से बाहर फंसे श्रमिकों को झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के आलोक में अपने गृह जिला वापस लाने का कार्य लगातार जारी है। उपायुक्त ने बताया कि अभी तक 15 राज्यों तथा झारखंड राज्य के अन्य जिलों से कुल 4,601 श्रमिक / नागरिक को वापस अपने गृह जिला आये हैं, जिसमें सदर अनुमंडल स्थित चाईबासा आईटीआई मैदान स्थित रिसीविंग सेंटर पर 3,902 व्यक्ति, जगन्नाथपुर स्थित +2 रस्सेल उच्च विद्यालय स्थित रिसीविंग सेंटर पर 383 व्यक्ति तथा चक्रधरपुर अनुमंडल स्थित +2 मारवाड़ी उच्च विद्यालय स्थित रिसीविंग सेंटर पर 316 व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन अभी तक किया गया है।
दूसरे राज्य/जिला से वापस लौटे श्रमिक/नागरिक की अद्यतन सूची
उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि वापस लौटे 15 राज्य यथा ★आंध्र प्रदेश से 96 व्यक्ति, ★बिहार से 07 व्यक्ति, ★छत्तीसगढ़ से 114 व्यक्ति, ★गुजरात से 2,442 व्यक्ति, ★तेलंगाना से 72 व्यक्ति, ★कर्नाटक से 291 व्यक्ति, ★केरल से 136 व्यक्ति, ★मध्यप्रदेश से 52 व्यक्ति, ★महाराष्ट्र से 136 व्यक्ति, ★ओड़िशा से 565 व्यक्ति, ★पंजाब से 40 व्यक्ति, ★राजस्थान से 32 व्यक्ति, ★तमिलनाडु से 158 व्यक्ति, ★पश्चिम बंगाल से 88 व्यक्ति, तथा ★उत्तर प्रदेश से 31 व्यक्ति सहित झारखंड राज्य के अन्य जिलों से कुल 341 व्यक्ति अपने गांव-घर वापस लौट चुके हैं।
जिले में वापस लौटे श्रमिक/नागरिक का प्रखंडवार सूची
★आनंदपुर प्रखंड में कुल 22 व्यक्ति,★बंदगांव प्रखंड में कुल 86 व्यक्ति,★चक्रधरपुर प्रखंड में 471 व्यक्ति,★सदर चाईबासा प्रखंड में 288 व्यक्ति,★गोइलकेरा प्रखंड में 160 व्यक्ति,★गुदरी प्रखंड में 08 व्यक्ति,★हाटगम्हरिया प्रखंड में 185 व्यक्ति,★जगन्नाथपुर प्रखंड में 181 व्यक्ति,★झिंकपानी प्रखंड में 239 व्यक्ति,★खुंटपानी प्रखंड में 295 व्यक्ति,★कुमारडुंगी प्रखंड में 395 व्यक्ति,★मंझगांव प्रखंड में 224 व्यक्ति,★मंझारी प्रखंड में 873 व्यक्ति,★मनोहरपुर प्रखंड में 82 व्यक्ति,★नोवामुंडी प्रखंड में 109 व्यक्ति,★सोनुवा प्रखंड में 200 व्यक्ति,★तांतनगर प्रखंड में 527 व्यक्ति,★टोंटो प्रखंड में 219 व्यक्ति सहित झारखंड राज्य के अन्य जिलों के 20 व्यक्ति तथा दूसरे राज्य यथा ओड़िशा, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल के कुल 17 व्यक्ति इस जिले में वापस आए हैं।







