
जमशेदपुर : दक्षिणी बागबेड़ा पंचायत में शनिवार को मुखिया पहाड़ सिंह एवं भाजपा नेता राजकमल यादव के नेतृत्व में लोगों के बीच राशन का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं भाजपा नेता प्रकाश जोशी उपस्थित थे। अनिल मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण पूरा देश विपत्ति से गुजर रहा है। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत निम्न वर्ग के लोगों को हो रही है,उनके सामने रोजी रोटी की दिक्कत हो गई है।ऐसे समय मे पहाड़ सिंह जैसे लोग लोगों को अनाज उपलब्ध करवा कर समाज मे सकारात्मक पहल रहें है।उन्होनें कहा कि यह सही मायनों में नर सेवा है और नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने कहा कि ऐसे विपरीत समय मे भाजपा कार्यकर्ता सदैव लोगों की मदद को तत्पर है।






