
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बंगाल सीमा से सटे चालुनिया पंचायत के भंडारू गांव के सबर टोला और आमडांगा सबर टोला के सबर परिवार की समस्याओं से जुड़ी खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रखंड प्रशासन और विधायक हरकत में आये. सभी आमडांगा सबर टोला और भंडारू सबर टोला पहुंचकर सबरों की सुधी ली. प्रशासन पदाधिकारी और विधायक को अपने पास पाकर सबर परिवार की चेहरा खुशी से खिल उठा. उनकी आंखों में उम्मीद की किरण जगमगानें लगी. विधायक समीर महंती और सीओ अरविंद ओझा, बीडीओ लेखराज नाग, थाना प्रभारी अनिल नायक ने सबरों की समस्याओं से अवगत हुए. आमडांगा टोला के सबरों ने टोला आने जाने के लिए सड़क, पीने के लिए स्वच्छ पानी और बिजली उपलब्ध कराने की मांग की. सबरों की मांग पर विधायक ने पदाधिकारियों से जल्द पहल कर समस्या का निदान करने का निर्देश दिया. बीडीओ ने कहा कि टोला के बीच में खाल होने के कारण टोला तक सड़क निर्मान कराने में काफी परेशानियां है. विधायक ने वही घोषणा किया की वे अनुशंसा कर खाल पर पुल का निर्माण करवायेंगे. बीडीओ ने कहा कि टोला के जर्जर कुआं की जल्द मरम्मत की जाएगी. विधायक ने बिजली विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर टोला तक बिजली पहुंचाने की बात कही. सीओ सह प्रभारी एमओ अरविंद ओझा ने सभी राशन कार्ड पाने से वंचित सबरों को आनलाइन फार्म भरकर आवेदन करने को कहा है. उन्होंने सबरों को आश्वस्त किया है कि वे जल्द से जल्द कार्ड से वंचित सबरों को अंत्योदय कार्ड बनवाने की पहल करेंगे. उन्होंने दोनों टोला के सबर परिवार के बीच मई माह का चावल तत्काल 10-10 किलो कर सबरों के बीच वितरण किया. वही विधायक समीर महंती ने अपने स्तर पर आमडांगा के छह सबर परिवार को चावल, आलु, दाल, प्यांज, सर्फ, साबुन, तेल, गमछा, मास्क, चीनी आदि देकर सहयोग किया.मौके पर विशाल बारीक, अक्षय नायक काली हेम्ब्रम समेत अन्य उपस्थित थे.














