
जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच कई सारे काम शुरू किये है. प्रवासी मजदूरों के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के साथ मिलकर फाउंडेशन काम कर रही है. इस कड़ी में डीसी की अध्यक्षता में गठित सिविल सोसाइटी संस्था की एक मीटिंग हुई, जिसमें मनरेगा के माध्यम से लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया गया. इसकी जानकारी ऑनलाइन आयोजित संवाददाता सम्मेलन में टाटा स्टील के सीएसआर के चीफ सौरभ राय ने दी. इस मौके पर टाटा स्टील कारपोरेट कम्यूनिकेश़ के चीफ कुलविन सुरी, हेड रुना राजीव कुमार भी थी. चीफ सीएसआर सौरभ राय ने बताया कि टाटा स्टील फाउंडेशन 22 राज्यों के 5122 लोगों तक पहुंची हैह. इसके तहत 600 लोगों को घर वापसी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने में टाटा स्टील ने मदद की है. काम के बदले पैसे (कैश फॉर वर्क) को लेकर लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है, जिसके तहत 18 लाख रुपये तक की आमदनी 15 हजार लोगों के बीच दीवार लेखन, पेपर बैग बनाने, किचेन गार्डेन को लेकर लोगों को काम दिया गया है, जिसके जरिये यह आमदनी आयी है. जहां तक लोगों को भोजन पहुंचाने की बात है तो टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा 35 हजार खाना लोगों तक पहुंचाया जा रहा है जबकि 23 लाख लोगों को लॉकडाउन के दौरान खाना खिलाया जा चुका है. कच्चा राशन 30 हजार से ज्यादा लोगों को दिया जा रहा है, इस राशन से पांच सदस्यों का परिवार 15 दिनों तक आराम से खाना खा सकेगा. इसके अलावा 300 परिवार के माध्यम से एक लाख मास्क भी बांटा जा चुका है.
जुस्को की मदद से डेंगू के खिलाफ चल रहा अभियान
संवाददाता सम्मेलन में जुस्को के एमडी तरुण डागा भी थे. वैसे जुस्का का अब नाम टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड हो चुका है. तरुण डागा ने बताया कि जमशेदपुर में कोरोना के संक्रमण के अलावा डेंगू से बचाव का भी अभियान चलाया जा रहा है. जुस्को के माध्यम से डेंगू से भी लड़ा जा रहा है. 7.5 लाख लोगों तक पानी का जमाव नहीं हो, इसकी कोशिश की जा रही है. इसके तहत पूरे जमशेदपुर में सैनिटाइजेशन का काम भी चल रहा है. घरों, कॉलोनी, नाले में पानी या साफ पानी का जमाव नहीं हो, इसके लिए लोगों को बताया जा रहा है और सफाई भी करायी जा रही है. इसके लिए जुस्को द्वारा एक वीडियो भी लोगों तक पहुचाया जा रहा है, जिसके माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है.
पानी और बिजली का मीटर रीडिंग वाट्सएप के जरिये होगा
जुस्को के एमडी तरुण डागा ने बताया कि पानी और बिजली का मीटर रीडिंग वाट्सएप के जरिये हो रहा है. इसके अलावा एसएमएस के जरिये भी लोगों को बिल देने को कहा जा रहा है. लोग ऑनलाइन पेमेंट कर सकते है और हाइटेक तरीका पहले से ही अपनाया गया है. लोगों को जुस्को के ऑफिस आकर जमा करने की कोई जरूरत भी नहीं है. ऑनलाइन ही बिजली और पानी का बिल लोग पेमेंट कर सकते है.














