
चाकुलिया : कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण सरकार ने लॉक डॉन की घोषणा की है. लॉक डाउन होने से वाहनों का परिचालन बंद है .रोजगार की तलाश में प्रखंड से बाहर गए मजदूरों को घर वापसी करने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई मजदूर पैदल ही चल कर घर पहुंचे तो कई मजदूरों ने वाहन को भाड़े में कर घर वापसी की है.शनिवार को महाराष्ट्र से ट्रक पर सवार होकर 62 मजदूर चाकुलिया पहुंचकर लाक डाउन में हुई परेशानियों से अवगत कराया. मजदूरों ने कहा कि सभी मजदूरों को जब वहां परेशानी होने लगी तो वे सभी घर आने के लिए पैदल ही चल दिए. रास्ते में एक कंटेनर को 1 लाख में भाड़ा किया और सभी मजदूर उस कंटेनर से आ रहे थे. कहा कि उक्त कंटेनर के चालक ने कानपुर में कहां कि सभी मजदूर खाना पिना कर ले, सभी मजदूर खाने के लिए नीचे उतरे तो मौका पाकर चालक कंटेनर लेकर भाग निकला.
मजदूरों ने कहा कि वहां वे सभी दूसरी ट्रक 1.40 लाख में भाड़ा कर यहां पहुंचे है. मजदूरों ने कहा कि वे सभी बाहर जाकर जितना कमायें नही उतना गवां दिए है. मजदूरों ने कहा कि महाराष्ट्र में उनके पास रुपये भी खत्म हो गये थे. वे सभी परिवार से बातकर रूपये भेजने की बात कही. परिवार के सदस्यों ने किसी तरह उधार रुपये लेकर उनके पास भेजा और विधायक ने भी कुछ मदद किया तब जाकर वे सभी घर लौट पाये है. कहा कि प्रखंड के ढ़ेंगाम, भंडारू, तिलाबनी, बड़ानाटा, टुगदा, जोड़िसा, पानीबांका और जोरडीहा के सभी मजदूर पहुंचें है.चाकुलिया मजदुरों के पहुंचने की सुचना पाकर विधायक समीर महंती और जिप सदस्य जगन्नाथ महतो कमारीगोड़ा पहुंचकर मजदूरों से बात कर समस्या से अवगत हुए.














