
चांडिल : कोरोना वायरस लॉकडाउन को लेकर ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह अपने निजी खर्च से चांडिल क्षेत्रों में बस स्टैंड से लेकर चांडिल बाजार, डैम रोड, चांडिल क्षेत्र की आसपास कई बस्तियों की मुख्य सड़कों के नालियों की सफाई कई मजदूरों से करवायी। नालियों की साफ-सफाई के पश्चात ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव किया गया। उसके बाद पूरे चांडिल क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन कराया गया। श्री सिंह ने स्वयं क्षेत्र में सैनेटाइजेशन किया। यहां तक कि उन्होंने चांडिल थाना एवं हाट बाजार में भी पूरी तरीका से सैनेटाइजेशन करवाया। इन दोनों जगह पर पूरी साफ-सफाई करवा कर ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव किया गया। फिर मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए फॉगिंग मशीन भी चलवाया। तब हजारों गरीब, असहाय, बेसहारा जरूरतमंदों के बीच कच्ची राहत सामग्री का श्री सिंह ने वितरण किया। कच्ची राहत सामग्री में चावल, दाल, आटा, तेल, साबुन, बिस्कुट इत्यादि के पैकेट बनाकर बांटे गये। उपस्थित सारे लोगों को भोजन का पैकेट भी बना कर दिया गया। इस दौरान ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि चांडिल क्षेत्र में कोरोना वायरस से लोगों के बचाव के लिए यह एक मेरा छोटा सा प्रयास था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस लॉकडाउन में कोई भूखे न रहे, यही मेरा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र को मैंने खून-पसीने से सींचा है। इसलिए इस लॉकडाउन के दौरान यहां के लोगों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है।















