
चाईबासा : डांगुवापोसी में कार्यरत इंजीनियरिंग विभाग की एक महिला रेलकर्मी सीता कुई ने अपने वरिष्ठ अधिकारी शंभु प्रसाद के खिलाफ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है. उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारी से इसकी शिकायत की है. उधर शंभु प्रसाद ने भी महिला रेलकर्मी के खिलाफ अपने वरिष्ठ पदाधिकारी की शिकायत की है. मामले कि जानकारी मिलते ही दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस डांगुवापोसी के शाखा सचिव सुभाष मजूमदार और एससी-एसटी एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवपाल बिरुआ, सचिव रोहित तियु ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया और एक दूसरे के साथ संयम बरतते हुए कार्य करने की सलाह दी है. दोनों पक्षों ने भी इस बात पर सहमति जताई कि वे भविष्य में एक दूसरे का सम्मान करेंगे और उनकी भावनाओं का ध्यान रखेंगे.







