
जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से ब्रह्मकुमारीज सेंटर, मरीन ड्राइव में प्रकृति के संरक्षण हेतु अशोक एवं पाम के 10 पौधे लगाए गए। महामंत्री अशोक मोदी ने आये हुए लोगों का अभिनंदन किया और पर्यावरण रक्षा के प्रति उनके सहयोग के लिए अभार जताया। अध्यक्ष उमेश साह ने कहा कि आज की प्रस्थिति मे पर्यावरण को बचाना हम सब का कर्तव्य है। मुख्य अतिथि विश्वनाथ ने कहा कि आज जिस तरह से हम लोगों द्वारा प्रकृति एवं पर्यावरण का विनाश किया जा रहा है, ये चिंता का विषय है। आने वाली पीढ़ी को इसके गम्भीर प्रमाण भुगतने होंगे। उपस्थिति समाज के सभी गणमान्य लोगों ने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम व प्रयास की सराहना की। ब्रह्मकुमारी की ओर से संजू दीदी द्वारा सभी लोगों का तिलक कर एवं दुपट्टा दे कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विश्वनाथ माहेश्वरी, निर्मल काबरा, ओमप्रकाश रिंगसिया, बजरंग लाल अग्रवाल, अशोक अगरवाल, बाल मुकुंद गोयल, शंकर लाल गुप्ता, नरेश मोदी, मुरारी लाल अगरवाल, पंकज चवाचरिया, अरुण गुप्ता एवं ब्रह्मकुमारीज के भाई व बहनें उपस्थित थीं।







