
जमशेदपुर : जमशेदपुर कोर्ट में लगातार तीसरे दिन भी हंगामा हुआ. वकीलों ने कोर्ट में कामकाज का बहिष्कार तो किया और हंगामा भी किया. इन लोगों ने नारेबाजी भी की और तत्काल जमशेदपुर कोर्ट में सामान्य तौर पर कामकाज शुरू करने की अपील की. इन लोगों ने कहा कि जब पूरा जमशेदपुर खुल सकता है.
रात के नौ बजे तक कामकाज सामान्य तरीके से हो सकता है. बाजारों में जा सकते है लोग तो कोर्ट में कामकाज क्यों नहीं हो सकता है. सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के साथ कामकाज कराया जा सकता है. इसको बनाकर रखने की जरूरत है और कोर्ट के कामकाज को सुचारु रुप से संचालित करने की जरूरत है.
इन वकीलों ने कहा कि ऑनलाइन के जरिये सुनवाई नहीं हो पा रही है. सुनवाई लटकी रह रही है. खास तौर पर लोगों को ऐसा भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है कि गलत मामले में भी जेल में रहने को लोग मजबूर हो गये है जबकि वकीलों की रोजी रोटी पर भी आफत आ चुका है. ऐसे में वकीलों को या तो अतिरिक्त लाभ दिलाया जाये, कोविड को लेकर उनको मुआवजा की राशि दिलायी जाये या फिर कोर्ट को खोला जाये ताकि मुवक्किलों को भी राहत हो सके.


















