
जमशेदपुर : बनारास गंगा घाट की अद्भुत पेंटिंग अब बिस्टुपुर की दीवारों पर शाहरिवासियों को आकर्षित करेगी. बिस्टुपुर जी टाउन मैदान के समीप प्रशांत सिंह के सौजन्य से भारतीय संस्कृति व बनारास की गंगा घाट की खूबसूरती को दिवालों पर दर्शाने की कोशिश की गई है, जिसे बनाया है लौहनगरी के कलाकार असीम पोद्दार ने. असीम को बचपन से ही पेंटिंग बनाने का शौक रहा है और हमेशा शहरवासियों के बीच अनोखे कार्यों की वजह से लोगो को कुछ नया देने की कोशिश करते रहे हैं. असीम पिछले पांच दिनों से इस पेंटिंग को बनाने का कार्य कर रहे थे, जो रविवार को सम्पन्न हुआ. लोग सेल्फी व अपनी तस्वीर लेने के लिए गंगा घाट की पेंटिंग के पास सुबह से ही देखे जा रहे हैं.







