
जमशेदपुर : बारीडीह के जाहेरटोला स्थित नाले के पास रविवार की सुबह एक स्थानीय व्यक्ति का शव मिला. इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. बताया जाता है कि मृतक का नाम बापी था. वह जाहेर टोला के आसपास ही रहता था. किसी दुकान में चाय पहुंचाकर, तो कहीं बर्तन धो कर अपना गुजारा करता था. सुबह उसकी लाश मिलने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गयी. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद से पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.







