
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के राजलाबांध पंचायत के उपमुखिया व टीम कुनाल के सदस्य जगदीश राय ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया. साथ ही श्री राय खुद ही पीठ पर मशीन लादकर और हाथों में स्प्रे गन थामकर घूम-घूम कर विद्यालयों और सार्वजनिक जगहों पर सैनिटाइजिंग कर रहे है. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से सतर्क रह कर ही बचा जा सकता है. उन्होंने कोरोना से बचने के लिए लोगों से अपील की कि वे सभी सरकार और पदाधिकारियों द्वारा बताये नियमों का पालन करें, समाजिक दूरी बनाकर रखें, मास्क का प्रयोग करें और समय-समय पर हाथ साबुन या सैनिटाइजर से धोयें. इस दौरान उनके साथ समाजसेवी डोमा नायक, वार्ड सदस्य सांकरो हांसदा, संजीव नायक, रतिकांत नायक समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.


















