
चाईबासा : कोल्हान प्रमंडलिय पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा में रविवार को जराईकेला में एक और नया कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया। उक्त मरीज को जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में भर्ती करा दिये जाने की सूचना है। ज्ञात हो की जिले में जहां छह कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर अपने घर वापस लौट चुके हैं, वहीं दो दिन में छह नये कोरोना संक्रमित मरीज पाये गये। दो दिन में जो नये कोरोना संक्रमित लोग पाये गये हैं वे सभी रेड जोन महाराष्ट्र से आये हैं। वहीं कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रमंडल के पश्चिमी सिंहभूम जिले में रविवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह जराईकेला का रहने वाला है। महाराष्ट्र से लौटने के बाद उसे कॉमर्स कॉलेज में बनाए गए सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। स्वाब का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। रविवार को आयी रिपोर्ट में वह व्यक्ति पॉजिटिव निकला। इसके बाद उसे तत्काल कोविड सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है।
पश्चिमी सिंहभूम में शनिवार यानी छह जून को पांच कोरोना पॉजिटिव मिले थे। पश्चिमी सिंहभूम में कोराना पॉजिटिव पाए गए चक्रधरपुर अनुमंडल इलाके के बंदगांव प्रखंड के नकटी पंचायत भवन में बने क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए थे। सभी महाराष्ट्र से लौटे थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सबों को चक्रधरपुर रेल अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया गया। वहीं चर्चा का विषय बना हुआ है कि जो शनिवार को एक साथ पांच पॉजिटिव कोरोना संक्रमित मरिज पाये गये थे वह सभी लोग 14 मई को मुंबई से कराईकेला के लिए निकले थे जो 18 मई को कराईकेला पहुंचे और 19 मई को सभी की जांच हुई तथा बुनियादी विद्यालय में रखा गया था। वे होम क्वारंटाइन में थे। लेकिन जांच रिपोर्ट में लेटलतीफ होने के कारण इन सबों की रिपोर्ट शनिवार यानी 6 जून को आयी और तब जाकर कार्रवाई हुई।


















