
जमशेदपुर : भाजपा जुगसलाई मंडल की एक डिजिटल बैठक रविवार को मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला महामंत्री अनिल मोदी व जिला कोषाध्यक्ष विमल जालान उपस्थित थे। बैठक में डिजिटली अपने सक्रिय मोबाइल के साथ उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि वैश्विक महामारी के इस दौर में हमारी दिनचर्या बदल गयी है एवं राजनीतिक और सामाजिक सरोकार भी बदल रहें है।उन्होंने कहा भाजपा नें भी इस बदले माहौल में कार्यकर्ताओं के मध्य परस्पर संवाद स्थापित करने के लिए वर्चुअल रैली की शुरुआत की है।उन्होंने कहा कि देश की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा हो गया है।इस कार्यकाल में सरकार ने कई ऐतिहासिक कार्य किये है।इस कार्यकाल का पहला वर्ष सही मायनों में स्वर्णिम रहा है।इस वर्ष के कार्यों को कार्यकर्ताओं एवं आम जनता तक ले जाने के लिए पार्टी डिजिटल प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर रही है।इस माध्यम से पार्टी के केंद्रीय ओर राज्य स्तरीय नेता दिल्ली ओर रांची से बैठ कर आभासी माध्यमों का उपयोग कर कार्यकर्ताओं एवम आम जनता को संबोधित करेंगे।उन्होंने बताया कि मोदी केअर फण्ड में भाजपा जमशेदपुर महानगर नें सभी के सहयोग से 50 लाख रुपयों का अंशदान दिया है।इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस कोरोना काल मे हर सम्भव जरूरतमंदों की मदद की है।और भाजपा के मूलमंत्र अंत्योदय को वास्तविक अर्थों में साकार रूप देने का प्रयास किया है।उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया वे कोरोना काल मे राजनीति के बदलते स्वरूप के साथ तालमेल बिठाने हेतु तकनीकी रूप से ओर सक्षम हों ताकि इस वर्चुअल रैलियों का मकसद सफल हो सके।मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि मंडल द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार बैठकों का आयोजन कर केंद्रीय दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा। बैठक का संचालन ओर संयोजन मंडल महामंत्री हन्नु जैन एवं धन्यवाद ज्ञापन पिंटू शर्मा ने किया। बैठक में गणेश रविदास, बलबीर कौर, आर्यन सोनकर, अनूप खा, रितेश केडिया, राजकुमार अग्रवाल, अरविंदर कौर, प्रमोद सरायवाला एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।







