
चाकुलिया : बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने राज्य सरकार के आदिवासी कल्याण एवं पथ परिवहन मंत्री चंपई सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय महुलडीह में मिलकर अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर चर्चा की. विधायक श्री महंती ने कहा कि उनके विस क्षेत्र के अधिकांश सड़के जर्जर हो चुकी है जिसकी मरम्मत की जाये. कहा कि सड़क जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को गांव आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मंत्री श्री सोरेन ने विधायक को आश्वस्त किया की वे उनकी मांगो पर जल्द पहल करेंगे. मौके पर नान्टू सरकार, पिंटू दास, विशाल बारिक, गौतम दास, बुलबुल मंडल, सरोज जेना समेत अन्य उपस्थित थे.


















