
चाईबासा : चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के गांधी टोला में अंडर ग्राउंड केबलिंग ड्रील मशीन से जलापूर्ति का मेन पाइप क्षतिग्रस्त होने के मामले को विधायक दीपक बिरुवा ने गंभीरता से लिया है। विधायक श्री बिरुवा ने जानकारी मिलते ही पीएचडी के कार्यपालक अभियंता से बात कर शीघ्र से शीघ्र जलापूर्ति समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया।
विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि इससे पहले भी अंडर ग्राउंड केबलिंग में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुआ है। उस दौरान संबंधित संवेदक को चेतावनी भी दी गई थी। अंडर ग्राउंड केबलिंग करने वाले एजेंसी के मनमानी रवैया के कारण जनमानस को पानी के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। अगर संबंधित एजेंसी का यही रवैया है तो उसके विरुद्ध मामला दर्ज कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें: west singhbhum murder- जराईकेला के तिरिलपोसी गांव में पति की लोहे के रॉड से वार कर हत्या, पत्नी गिरफ्तार
जानकारी हो कि सोमवार को अंडर ग्राउंड केबलिंग ड्रील के दौरान गांधी टोला में जलापूर्ति का मेन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुआ था। चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के गांधी टोला में अंडर ग्राउंड केबलिंग ड्रील मशीन से जलापूर्ति का मेन राइजिंग पाइप क्षतिग्रस्त होने के मामले को विधायक दीपक बिरुवा ने तत्काल गंभीरता से लिया है। विधायक दीपक बिरुवा ने जानकारी मिलते ही पीएचडी के कार्यपालक अभियंता से बात कर शीघ्र से शीघ्र जलापूर्ति समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया।
विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि इससे पहले भी अंडर ग्राउंड केबलिंग में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुआ है। उस दौरान संबंधित संवेदक को चेतावनी भी दी गई थी। अंडर ग्राउंड केबलिंग करने वाले एजेंसी के मनमानी रवैया के कारण जनमानस को पानी के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। अगर संबंधित एजेंसी का यही रवैया है तो उसके विरुद्ध मामला दर्ज कराया जाएगा।
विधायक दीपक बिरुवा ने कहा बड़ी बाजार मेन रोड की सड़क भी अंडर ग्राउंड केबलिंग ड्रील करने वाली एजेंसी के मनमानी के कारण जर्जर हो गई है। एजेंसी के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जानकारी हो कि सोमवार को अंडर ग्राउंड केबलिंग ड्रील के दौरान गांधी टोला में जलापूर्ति का मेन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुआ था।
















