
जमशेदपुर : राजमहल के विधायक एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनंत ओझा ने वर्चुअल रैली के माध्यम से जुगसलाई विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस रैली को जुगसलाई मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के जिला महामंत्री सह जुगसलाई विधानसभा प्रभारी अनिल मोदी के साथ सोशल दूरी का पालन करते हुए एक स्थान पर एकत्रित होकर सुना।इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष नागेंद्र पांडेय, मंडल महामंत्री हन्नु जैन, गणेश रविदास, बलबीर कौर, शेखर शर्मा, अनूप खां एवं अन्य उपस्थित थे।

















