
जमशेदपुर : शहर के समाजसेवी चंदन यादव ने रविवार को भुइयाडीह बस्ती के शांति नगर निवासी दिव्यांग रितेश कुमार को ई-रिक्शा प्रदान किया. इसके साथ ही उन्होंने 400 टेंपो चालक परिवार के बीच राशन का भी वितरण किया. इसके अलावा श्री यादव के नेतृत्व में भुइयाडीह बस्ती में कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया. इसमें सरकार की ओर से बताये गये व एहतियात के तौर पर बरते जाने वाले सभी नियमों का पालन किया गया. कार्यक्रम में सपना यादव, बाबूजी, शब्बीर, काके नागेंद्र, मुकेश, राजू समेत अन्य की सराहनीय भूमिका रही.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







