
जमशेदपुर : कोल्हान के डीआईजी राजीव रंजन सिंह जमशेदपुर पहुंचे. जहां उन्होंने जिला के एसएसपी, एसपी सहित तमाम पुलिस पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की. वहीं बैठक में मुख्य रूप से जिले में अनलॉक- 1 के दौरान बेलगाम हो रहे अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर डीआईजी ने जरूरी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर अपराधियों को बेलगाम होने नहीं दिया जाए.
वहीं डीआईजी ने डीजीपी के दिशा- निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि जो भी थाना प्रभारी संबंधित थाना क्षेत्र में जमीन दलाली के मामले में संलिप्त पाए जाएंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों द्वारा ग्रामीणों को बरगलाने संबंधी मामलों को गम्भीरता से लेने और ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित कर उन्हें मुख्य धारा के साथ जोड़े रखने का निर्देश दिया.
कोल्हान के डीआईजी ने सूचना तंत्र को मजबूत बनाने पर जोर दिया. इस दौरान ढिलाई बरतने वालो को फटकार भी लगाई गई. इस दौरान थानेदारों को जनता के साथ समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया.






