
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची से गोलमुरी जाने वाली मुख्य सड़क कालीमाटी रोड पर एक ट्रेलर ने सड़क से साईकल सवार व्यक्ति को धक्का मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई. ट्रेलर चालक ने धक्का मारकर भागने में कामयाब हो गया. घटना देर रात करीब 11.30 बजे घटी. मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस पहचान करने का प्रयास कर रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, साकची से गोलमुरी जाने के लिए साईकल सवार व्यक्ति आरडी टाटा गोलचक्कर पर घूमने की कोशिश की कि पीछे से आ रही ट्रेलर ने साईकल सवार को कुचल दिया. साईकल सवार की पहचान के लिए कई लोगो की मदद ली गई लेकिन उसकी पहचान देर रात तक नही हों पायी है. पुलिस ट्रेलर की तलाश करने का प्रयास कर रही है.






