
जमशेदपुर : कोल्हान की सबसे बड़ी औद्योगिक व व्यापारिक संस्था सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा व्यापारी, उद्यमी सहित अपने सदस्यों के लिये मंगलवार को 16 बड़े बैंकों के पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन दोपहर 3.15 बजे से किया गया है.
ज्ञात हो कि कोविड-19 में केन्द्र सरकार ने बिगड़ती अर्थव्यवस्था को संबल प्रदान करने हेतु बैंकों के माध्यम से व्यापारी, उद्यमी एवं अन्य लोगों के लिये कई रियायतें व सुविधाओं की घोषणा की है. ये कौन-कौन सी सुविधायें हैं, इसका लाभ कौन-कौन ले सकता है, इसका लाभ लेने की प्रक्रिया क्या है एवं अन्य सभी जिज्ञासाओं के उत्तर हेतु इस ऑनलाईन मीटिंग का आयोजन किया गया है जिसमें एलडीएम सहित बैंकों के वरीय पदाधिकारी विभिन्न जानकारियां देंगे तथा यहां के व्यापारीगण, उद्यमीगण, चार्टर्ड एकाउंटेंट, अधिवक्तागण सहित अन्य भी अपनी बातें रख सकेंगे. चेंबर के अध्यक्ष अशोक भालोटिया, मानद महासचिव भरत वसानी, उपाध्यक्ष (व्यापार एवं वाणिज्य) विजय आनंद मूनका, सचिव, (व्यापार एवं वाणिज्य) सत्यनारायण अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारियों ने यहां के सभी व्यापारी, उद्यमियों, चार्टर्ड एकाउंटेंट, अधिवक्तागण एवं सदस्यों से अनुरोध किया है कि इस ऑनलाईन मीटिंग में शामिल होकर लाभान्वित होंकर लाभ उठाये.
इस ऑनलाइन मीटिंग में भाग लेने वाले शीर्ष बैंकों का नाम निम्नवत् है :
1) बैंक ऑफ इंडिया,
2) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया,
3) बैंक ऑफ बड़ौदा,
4) केनरा बैंक,
5) पंजाब नेषनल बैंक,
6) सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया,
7) झारखण्ड ग्रामीण बैंक,
8) आईसीआईसीआई बैंक,
9) एचडीएफसी बैंक,
10) एक्सिस बैंक,
11) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया,
12) इंडियन बैंक,
13) आईडीबीआई बैंक,
14) कोटक बैंक,
15) कॉर्पोरेषन बैंक,
16) फेडरल बैेंक लिमिटेड






