
चाईबासा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का केंद्र में दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष की उपब्धियों के संदेश पत्र का वितरण ग्रामीणों के बीच मझगांव विधानसभा के खड़पोस में किया गया। संदेश पत्र वितरण का नेतृत्व पूर्व प्रत्याशी भूषण पाट पिंगुवा उर्फ भूपेन्द्र पिंगुवा ने किया। खड़पोस में डोर टू डोर दौरा जाकर श्री पिंगुवा ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशहित में लिए गए जनहित, नागरिक सुरक्षा एवं कोरोना महामारी जैसे संकट से देश को बचाने के लिए गये कई सहासीक निर्णय एवं उपलब्धियों के बारे में चर्चा की। वहीं राष्ट्रीय एकता की भावना, लोकतंत्र के मूल्यों, समतामूलक समाज का निर्माण, सर्वधर्म सद्भाव व मूल्य आधारित राजनिति को समाज में प्रोत्साहित करने सम्बंधी जानकारी दी। इसके अलावा कोविड-19 से लड़ने के लिए समाज को जागरूक एवं स्वस्थ अभियान में जुड़कर लोगों को प्रशासनिक दिशा-निर्देशों को पालन करने की सलाह दी गयी। इस दौरान मझगांव मंडल अध्यक्ष सुजीत बेहरा, पूर्व जिला मंत्री जितेन्द्र कुमार बेहरा, अर्जुन सिंह हेम्ब्रम, आरगडे, नरेश दास, ललित दास, जगराय कुल्डी, मंगल सिंह चातार, गंगाधर नायक, भगवान नायक, नरेन्द्र राउत, योगेन्द्र चातार, डेविड नायक, अहिल्या देवी, रेवती देवी, लीली देवी, सरोजनी मोदी समेत कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।







